Contact for Advertisement 9919916171




उत्तर प्रदेश: आसीवन थाना परिसर में बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 27/05/2026 10:01:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 27/05/2026 10:01:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मियागंज उन्नाव जेठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को आसीवन थाना परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मियागंज उन्नाव जेठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को आसीवन थाना परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह की अगुवाई में आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता रहेगा। 

भंडारे में आसपास के गांवों से आए बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ व्यवस्था संभालने में मुस्तैदी से जुटा रहा। इस मौके पर हिमांशु सिंह, विजय यादव, संदीप पटेल, रितेश पटेल, राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।