-
☰
उत्तर प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवबंद जनपद सहारनपुर के देवबंद नगर में भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवबंद जनपद सहारनपुर के देवबंद नगर में भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा भीम राव अंबेडकर समिति द्वारा किया गया।शोभायात्रा का शुभारंभ तल्हेड़ी चुंगी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौंक से हुआ, जो वाल्मीकि चौंक, सहित देवबंद के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेन बाजार से रेलवे रोड पर समापन किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी व संत रविदास जी की आकर्षक झांकियां विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित रही। वाल्मीकि चौंक पर वाल्मीकि समाज एवं वाल्मीकि मंदिर सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यहां बाबा साहब और संत रविदास की झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं का जोरदार अभिनंदन किया गया। साथ ही संस्था की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन पिवाल ,मनुज गांगुली, सतीश लहरी, विजय गांगुली, कुलदीप लहरी, कुलदीप प्रधान जी, विजय टॉक, देव लहरी सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
हरियाणा: ‘समता मैराथन’ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: मड़ावरा तहसील में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैलियां, ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश