-
☰
उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर रामपुर मनिहारान में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर श्री ठाकुर द्वारा सनातन धर्म सभा मौहल्ला कायस्थान रामपुर मनिहारान के तत्वाधान में श्रीराम नवमी पर्व के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर श्री ठाकुर द्वारा सनातन धर्म सभा मौहल्ला कायस्थान रामपुर मनिहारान के तत्वाधान में श्रीराम नवमी पर्व के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 27 मार्च शुक्रवार को नगर के मौहल्ला कायस्थान स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर श्री ठाकुर द्वारा सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्रीराम नवमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंड-बाजों और धार्मिक झांकियों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर श्रद्धापूर्वक भागीदारी की, शोभायात्रा के शुभारंभ पर सुसज्जित मुख्य पालकी का पूजा-पाठ के पश्चात विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व प्रत्याशी प्रतिनिधि चैयरमैन डॉक्टर किरण पाल, विधानसभा रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम,नगर पंचायत चैयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, रविंद्र चौधरी, हर्षित रोहिल्ला एवं बाबू राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों वार्ड 12 मौहल्ला कायस्थान,पुराना पंजाब नेशनल बैंक, जैन मंदिर, गुर्जर चौपाल आदि से होकर निकली, मार्गों में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक झांकियां और भक्ति गीत आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान जयराज पंवार सुपुत्र श्री स्वर्गीय धनेन्दर पंवार जी, कुलबीर सैनी जी,पंडित दिग्विजय सिंह जी,काशीराम सैनी जी, राजू पांचाल जी, शेखर पंवार जी, चंद्रवीर पप्पू जी, राकेश सैनी जी, नरेंद्र पांचाल जी एवं संजय पंवार जी आदि अनेक गणमान्य श्रद्धालु नागरिक मौजूद रहे।
राजस्थान: अवैध ऑटो एलपीजी पंप हुए सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मृत घोषित व्यक्ति चिता पर जिंदा उठा, लोगों में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश: मातम में बदली खुशी, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न
छत्तीसगढ़: पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त
छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचने की अपील