Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान के बिल क्लिंटन स्कूल में प्रधानाचार्या वीनू शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/11/2026 02:38:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:38:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग स्थित श्रीमती रामरति गुप्ता एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के बिल क्लिंटन स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती वीनू शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग स्थित श्रीमती रामरति गुप्ता एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के बिल क्लिंटन स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती वीनू शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके कार्यकाल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और भावभीनी विदाई दी।

प्रधानाचार्या वीनू शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय के विकास में निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में प्रतियोगितात्मक भावना को प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान संस्थान के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं और शैक्षणिक विकास में उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन एवं श्रीमती रामरति गुप्ता एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की प्रेजिडेंट श्रीमती राजकमल सक्सैना ने कहा कि वीनू शर्मा एक सशक्त और प्रेरणादायी प्रधानाचार्या रही हैं। विद्यालय के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके कार्यों और विचारों से मिली प्रेरणा संस्थान के लिए महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक कुशलता, अनुशासन, सरल व्यवहार और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। साथ ही उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में श्रीमती राजकमल सक्सैना, विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन एवं श्रीमती रामरति गुप्ता एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के प्रतिनिधियों सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंची रोडवेज बस

उत्तर प्रदेश: दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करना सराहनीय कार्य- उपमुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश: यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध समाज की अहम भूमिका


Featured News