Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की करी हत्या, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 01/06/2026 03:18:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 01/06/2026 03:18:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के शिवपुर दियर क्षेत्र में एक महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के शिवपुर दियर क्षेत्र में एक महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और उसकी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों को हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतका प्रीती प्रजापति की हत्या उसके पति चुन्नीलाल ने अपनी कथित प्रेमिका शोभा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से की थी। आरोप है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था, जिसके लिए उसने पूरी साजिश रची।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी को अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकाला। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपी पति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध तथ्य मिले, जिसके बाद मामले की गहन छानबीन शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी पति चुन्नीलाल और उसकी कथित प्रेमिका शोभा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। यह वारदात एक बार फिर पारिवारिक विवादों और अवैध संबंधों के कारण बढ़ते अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है।