-
☰
उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी केंद्र में लापरवाही पर होगी जांच, कार्यकर्ता को दी गई चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण में अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण में अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कड़ी चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, एक अभिभावक रामसेवक विश्वकर्मा अपनी नातिन का पोषाहार लेने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें दो पैकेट बंद और दो पैकेट खुले पोषाहार दिए गए। आरोप है कि खुले पैकेट में कीड़े और सूड़ी पाए गए, जिससे अभिभावक नाराज हो गए और उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र में जांच के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPRO) गीता राजपूत ने केंद्र का जायजा लिया। कुछ देर बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) शुभम कुमार सुल्हरे भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिनमें पोषाहार वितरण में गड़बड़ी, साफ-सफाई की कमी, अव्यवस्था और बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव शामिल है। केंद्र पर न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था थी और न ही खेलकूद सामग्री, बिजली और पंखे जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुपरवाइजर शिवानी द्वारा सही दिशा-निर्देश न दिए जाने के कारण व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इस पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सख्त चेतावनी दी गई है और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि पोषाहार का वितरण समय पर और पारदर्शी तरीके से किया जाए तथा केंद्र में सभी मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भवन की पुताई, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएंगे ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न