Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 42 करोड़ रुपये खर्च कर लगाया गया ITMS सिस्टम भी नहीं दिला पा रहा जाम से राहत, उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,अभय  Published by: , Date: 11/11/2026 04:34:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,अभय
  • Published by: ,
  • Date:
  • 11/11/2026 04:34:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के दावे बरेली मोड़ पर लगे भीषण जाम के सामने फेल नजर आए। यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके चलते राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के दावे बरेली मोड़ पर लगे भीषण जाम के सामने फेल नजर आए। यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके चलते राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में लोग जाम में फंसे रहे, जबकि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए।

हैरानी की बात यह है कि शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सीओ ट्रैफिक की तैनाती की गई है। इसके अलावा यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) भी लगाया गया है। इसके बावजूद शहर में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। बरेली मोड़ पर लगे जाम ने यातायात व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जाम के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिलना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शहर में यातायात विभाग की जिम्मेदारी तय है और ITMS जैसी आधुनिक व्यवस्था पर भारी भरकम बजट खर्च किया जा चुका है, तो फिर लोगों को आए दिन जाम से जूझना क्यों पड़ रहा है। बरेली मोड़ की स्थिति ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत को उजागर कर दिया है।