-
☰
उत्तर प्रदेश: जे.डी. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कम शुल्क में स्वास्थ्य सेवाएं कीं शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुनीता फाउंडेशन द्वारा संचालित जे.डी. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का संचालन शुरू हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुनीता फाउंडेशन द्वारा संचालित जे.डी. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का संचालन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त यह अस्पताल माँ काली मंदिर के सामने रेनुकूट में स्थित है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत देने के उद्देश्य से अत्यंत कम शुल्क पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में मात्र ₹50 में ओपीडी (डॉक्टर परामर्श) और ₹50 में ईसीजी जांच की सुविधा दी जा रही है। फेफड़ों की जांच (PFT) ₹300 में, एक्स-रे ₹150 में तथा अल्ट्रासाउंड (USG) ₹500 में कराया जा सकता है। इसके अलावा सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों (IPD) के लिए भी किफायती व्यवस्था की गई है। बेड चार्ज ₹75 प्रतिदिन तथा नर्सिंग चार्ज ₹100 प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। मरीजों को दवाइयों पर 30 प्रतिशत तक छूट और विभिन्न प्रकार की सर्जरी पर भी लगभग 30 प्रतिशत तक रियायत प्रदान की जा रही है। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं सोनोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशी जायसवाल (M.B.B.S., PGDS, FGO-USA, HIMS वाराणसी) अपनी सेवाएं दे रही हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उद्देश्य रेनुकूट और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों पर निर्भर हुए बिना गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल से जुड़े लोगों का कहना है कि “स्वस्थ रेनुकूट – सुरक्षित परिवार” के संकल्प के साथ यह संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
राजस्थान: पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर सहारनपुर SSP ने ली गोष्ठी, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम प्रीमियम लीग सेमीफाइनल में गोरखपुर की शानदार जीत, हर्ष यादव बने हीरो
राजस्थान: जैतपुरा के ग्रामीणों ने बढ़ी दूरियों के खिलाफ सरकार को दिया अल्टीमेटम
राजस्थान: ऐतिहासिक आयोजन फतेह सिंह बस्ती में हिंदू एकता की मिसाल दी गई
असम: बाल विवाह रोकथाम व शिशु अधिकार जागरूकता के लिए “बाल विवाह मुक्ति रथ” हुआ रवाना