-
☰
उत्तर प्रदेश: मातम में बदली खुशी, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कौशांबी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कौशांबी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक सामने चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग प्रयागराज से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर फतेहपुर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
राजस्थान: अवैध ऑटो एलपीजी पंप हुए सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मृत घोषित व्यक्ति चिता पर जिंदा उठा, लोगों में मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न
छत्तीसगढ़: पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त
छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचने की अपील