-
☰
उत्तर प्रदेश: लायंस क्लब ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे टी-शर्ट और उपहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से लायंस क्लब की ओर से रनटोला स्थित कंपोजिट विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से लायंस क्लब की ओर से रनटोला स्थित कंपोजिट विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को टी-शर्ट, बिस्कुट, मोमबत्तियां और फुलझड़ियां वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, रोटरी सचिव शशांक शेखर सिंह, उमेश मिश्रा, संजय रुंथला, अजीत अस्थाना, विशाल कश्यप, हेमंत लोढ़ा, अभिनव जैन, पवन कुमार जैन, रोहन जैन, अंशिका, अर्नव कृष्णा, हरिनाथ, देव रूप, विनोद सिंह, रामबाबू और मदन सहित लायंस क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।