Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: माँ शाकम्भरी देवी मेला 19 मार्च से शुरू, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/03/2026 10:50:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/03/2026 10:50:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सिद्धपीठ माँ श्री शाकम्भरी देवी मेला के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सिद्धपीठ माँ श्री शाकम्भरी देवी मेला के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। यह मेला 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, प्रकाश और पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पार्किंग स्थलों को पहले से चिन्हित करने, वहां प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा पीए सिस्टम लगाने और तैनात कार्मिकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

 

साथ ही मेला क्षेत्र में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती, एम्बुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भंडारों में स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त डस्टबिन लगाने, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने, रिफ्लेक्टर जैकेट उपलब्ध कराने तथा स्थायी और अस्थायी शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए। विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का पालन करने और ढीले तार न रहने की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में डी एफ ओ और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी भी जताई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी देहात  सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी बेहट  मानवेन्द्र सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह,  शाकम्भरी देवी मंदिर के प्रबंधक अतुल्य राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।