Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वाले होटलों पर कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 13/03/2026 02:24:37 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 13/03/2026 02:24:37 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: विगत दिवस जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को कार्रवाई की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: विगत दिवस जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई होटलों का निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ओडगी रोड स्थित यादव होटल (संचालक - शिवचरण यादव) में जांच के दौरान 03 नग घरेलू गैस सिलेंडर (कुल 14.2 किलोग्राम) जब्त किए। जब्त किए गए सिलेंडरों को इंडेन गैस एजेंसी भैयाथान को सुपुर्द किया गया।


इसके अलावा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों के आधार पर टीम ने सूरजपुर के गोलू स्वीट्स, पंडित स्वीट्स, होटल मद्रासी तथा आनंद रिहंदम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोलू होटल से 06 नग उपयोग किए गए घरेलू गैस सिलेंडर तथा आनंद रिहंदम के किचन कक्ष से 01 नग उपयोग किया हुआ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया, जिन्हें टीम द्वारा जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार भैयाथान, राजस्व निरीक्षक भैयाथान, पटवारी तथा खाद्य निरीक्षक भैयाथान के संयुक्त दल द्वारा की गई।