-
☰
गुजरात: उधार न चुकाने पर महिला से बलात्कार और ब्लैकमेल का लगा आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: मेहसाना जिले के उन्झा तालुका में सूदखोरी से जुड़ा एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है।
विस्तार
गुजरात: मेहसाना जिले के उन्झा तालुका में सूदखोरी से जुड़ा एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला द्वारा उधार ली गई रकम वापस न कर पाने पर सूदखोर ने उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ बलात्कार किया। जानकारी के अनुसार, महिला ने 24,000 रुपये उधार लिए थे। समय पर राशि लौटाने में असमर्थ होने पर, आरोपी सुरेश प्रजापति ने महिला पर दबाव डाला और एक बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, आरोपी ने महिला को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया, जब महिला ने आगे यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने महिला को धमकी दी कि उसने पिछले यौन संबंध का वीडियो बना लिया है। इतना ही नहीं, उसने महिला के प्रेमी समेत अन्य लोगों को यह वीडियो दिखाकर उसे बदनाम करने की कोशिश भी की। इसके साथ ही, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला पर मानसिक दबाव भी डाला गया। इस स्थिति से व्याकुल होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मामला पुलिस तक पहुंचा।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग