-
☰
गुजरात: 220 केवी टावर में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आज करजन स्थित जीईबी कार्यालय के पास एक बड़ा हादसा टल गया।
विस्तार
गुजरात: आज करजन स्थित जीईबी कार्यालय के पास एक बड़ा हादसा टल गया। 220 केवी बिजली के टावर में अचानक चिंगारी निकलने से नीचे जमीन पर आग लग गई। चिंगारी सूखी घास पर गिरी, जिससे आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही करजन दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पानी छिड़ककर आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि आग लगने वाली जगह के पास ही जीईबी के नए और पुराने ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा धमाका होने का खतरा था। दमकल की त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान टल गया और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग