-
☰
उत्तर प्रदेश: नाविकों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम, 5440 लाइफ जैकेट की वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर द्वारा नाविकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क लाइफ जैकेट का वितरण किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर द्वारा नाविकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क लाइफ जैकेट का वितरण किया जा रहा है। राज्य सरकार में सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद द्वारा जनपद मीरजापुर को कुल 5440 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर आगामी चैत्र नवरात्रि मेला को देखते हुए इन लाइफ जैकेट का त्वरित वितरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में विंध्याचल क्षेत्र के दीवान घाट पर चिन्हित नाविकों को 1500 लाइफ जैकेट निःशुल्क वितरित कीं।
उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति 2020 के तहत वर्ष 2023 में तहसील स्तरीय समिति बनाकर सभी नाविकों का स्थलीय सत्यापन किया गया। पर्यटन प्रबंध संस्थान, लखनऊ के सहयोग से पिछले दो वर्षों से सदर और चुनार तहसील में नाविकों को 60-60 के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सितंबर 2025 में नाविकों और उनकी नावों का विवरण नाव प्रबंधन पोर्टल पर मैप किया गया। मैपिंग के आधार पर जिन नाविकों के पास नाव की क्षमता के अनुरूप लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं थीं, उन्हें राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ द्वारा भेजी गई लाइफ जैकेट दी जा रही हैं। वर्तमान में मीरजापुर के सदर और चुनार तहसील में संचालित छोटी, बड़ी और मझौली नावों के नाविकों को कुल 5440 लाइफ जैकेट वितरित की जा रही हैं, जिससे नदी में यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव का 23–25 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: सीईओ की समय-सीमा बैठक में शिशु संरक्षण माह और कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने विजय कॉलोनी–भरत विहार में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया शुरू
उत्तर प्रदेश: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती भदोही में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई ग
उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना
बिहार: लखनपुर पंचायत मुखिया श्वेता रॉय ने रमजान में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित