Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्थाओं की हुई सराहना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/10/2026 01:00:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/10/2026 01:00:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले की तहसील कस्बा बेहट क्षेत्रीय  पौराणिक धर्म स्थल माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में शारदीय चतुर्दशी की पावन बेला पर दर्शन-पूजन करने के लिए लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेला क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण ब

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले की तहसील कस्बा बेहट क्षेत्रीय  पौराणिक धर्म स्थल माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में शारदीय चतुर्दशी की पावन बेला पर दर्शन-पूजन करने के लिए लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेला क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता शाकंभरी  देवी सिद्धपीठ मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिनकी श्रद्धालुओं द्वारा सराहना और भूरी भूरी प्रसंशा की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन का प्रयास है कि माता जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा वे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News