Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप में महापौर अजय कुमार सिंह रहे विशिष्ट अतिथि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/10/2026 10:03:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:03:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन की ओर से ‘सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप-2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन की ओर से ‘सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप-2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता और पंकज बंसल ने शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर महापौर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। इसके साथ ही खेल उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में हमेशा बेहतर करने का प्रयास करें और निरंतर मेहनत करते रहें।

महापौर ने कहा कि खिलाड़ी की कभी वास्तविक हार नहीं होती, बल्कि कई बार दूसरे खिलाड़ी उससे बेहतर प्रदर्शन कर जाते हैं। ऐसे में निराश होने के बजाय अपनी कमियों को सुधारते हुए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सहारनपुर की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना प्राथमिकता है। खेलों में रुचि और भागीदारी युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

मध्य प्रदेश: 25 अक्टूबर को भिलाला सर्व समाज की वार्षिक सभा, 19 जिलों के 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: नेमना गांव में चोरी की घटनाओं से किसान परेशान, सिंचाई मोटर और ट्रैक्टर बैटरी पर चोरों का निशाना

छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, युवाओं को कर रहे जागरूक

उत्तर प्रदेश: बर्फी में ब्लेड मिलने के आरोप से मिठाई की दुकान पर हंगामा, जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई सूचना


Featured News