Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 27/05/2026 02:43:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 27/05/2026 02:43:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मियागंज के उन्नाव में युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार उन्नाव।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मियागंज के उन्नाव में युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार उन्नाव। जनपद के औरास थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा को प्रार्थना पत्र देकर युवक की तलाश कराने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उटरा इकौली थाना औरास, जनपद उन्नाव निवासी रामप्यारे का पुत्र धीरज कुमार बीते 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन भी कुछ ठीक नहीं बताया जा रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। 

हुलिया व पहनावाः धीरज कुमार का रंग सांवला है, लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच है। वह घर से निकलते समय हरे रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोवर, गले में सफेद रंग का गमछा और पैरों में रबर की चप्पल पहने हुए था। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से युवक की जल्द लापता धीरज कुमार से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना औरास पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। अपील यदि किसी भी व्यक्ति को धीरज कुमार कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन मोबाइल नंबरों पर सूचित करें 6307816100, 8175980122, 7860486791 स्थानीय लोगों ने भी युवक को जल्द खोजे जाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी की आशंका को टाला जा सके।