Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: यमुना खादर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, आयुषी गुप्ता को ₹11 हजार का पुरस्कार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/05/2026 10:14:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/05/2026 10:14:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कम्बोह माजरा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोह माजरा के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक प्रमुख शिक्षाविद् तथा वरिष्ठ समाजसेवी माननीय नाथी राम कांबोज ने कहा है कि इस दुनिया में विधा दान से बड़ा कोई दान नहीं होता।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कम्बोह माजरा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोह माजरा के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक प्रमुख शिक्षाविद् तथा वरिष्ठ समाजसेवी माननीय नाथी राम कांबोज ने कहा है कि इस दुनिया में विधा दान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इस लिए विधा दान सबसे बड़ा दान कहा जाता है और हमें भी जरूरत मंदों को विधा दान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास का मूल मंत्र है, तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस लिए हमें अपने बच्चों खासकर बेटियों की शिक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उक्त विचार यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोह माजरा में आयोजित मेघावी छात्राओं एवं छात्र सम्मान समारोह में प्रकट किये गए। उन्होंने कहा है कि शिक्षा ही मनुष्य के लिए एक ऐसा साधन और सम्पत्ति है,जिसे कोई छीन नहीं सकता, और नहीं कोई चुरा सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा मनुष्य को एक अच्छा इंसान बना सकती है, लेकिन यदि शिक्षा गंदी और संस्कार हीन होगी तो वह मनुष्य को गर्त में भी धकेल सकती है, जैसे आजकल कुछ तथाकथित सेकुलर नेताओं, मीडिया और आतंकवादी संगठनों की शिक्षा कर रही है, इस लिए हमें अपने बच्चों को स्कूली और तकनीकी शिक्षा के साथ साथ धर्म एवं संस्कार वान शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों को भी मेहनत और लगन से अच्छी शिक्षा लेकर अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करने की भी प्रेरणा दी है।

 


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, प्रमुख समाजसेवी एवं इतिहासकार डॉक्टर कर्ण सिंह कबूल सैनी, नकुड विधायक मुकेश चौधरी के भाई डॉक्टर विकेश चौधरी, पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री स्वo जगदीश सिंह राणा के भतीजे और विधायक महावीर सिंह राणा के बेटे वरिष्ठ भाजपा युवा नेता अभय प्रताप सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी के भाई चौधरी बिजेंद्र सिंह प्रमुख,
जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, शहीद ऊधम सिंह अंतरराष्ट्रीय कांबोज महासभा के महासचिव जसमेर सिंह कांबोज, मास्टर जयपालसिंह कांबोज, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कांबोज,अनुज कुमार प्रधान सचिन कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट करते हुए छात्र छात्राओं को और अधिक मेहनत और लगन से अच्छी शिक्षा लेकर अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करने का आवाहन किया। इस दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को तथा यूपी में तीसरे स्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं जिला सहारनपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आयूषी गुप्ता को विधालय प्रबंधन द्वारा ग्यारह हजार रुपए का चेक और शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथियों के माध्यम से सम्मानित किया गया, तथा विधालय प्रबंधन द्वारा इस बेटी की आगामी पढ़ाई-लिखाई का सम्पूर्ण खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा भी की गई। जबकि कार्यक्रम में विधालय प्रबंध तंत्र के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण, स्कूल स्टाफ तथा मास्टर जयपालसिंह कांबोज, मनोज कांबोज,अनुज प्रधान,अनवेश कांबोज, सचिन कांबोज, ऋषि पाल सिंह, प्रदीप गुप्ता प्रधान, ईसम सिंह आर्य, सुरेश आर्य, महीपाल सिंह, डॉक्टर कल्याण सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, सुशील कुमार,भोपाल कांबोज, अनिल प्रधान, मेघपाल प्रधान, चौधरी विश्वास नंबरदार, मास्टर गजे सिंह, तेजपाल सिंह, सेवा राम, प्रकाश चंद सैनी आदि बहुतायत आदरणीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान, बुध सिंह कांबोज के द्वारा तथा संचालन भाजपा के जिला प्रतिनिधि व जिला कार्य कारिणी सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार विजय सैनी के द्वारा किया गया।