Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों के हंगामे के बाद टला बड़ा हादसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 28/04/2026 02:00:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 28/04/2026 02:00:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए रेनूकूट जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस UP 70 FT 0785 में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों की सांसें थमने लगीं, लेकिन समय रहते उनकी सतर्कता और समझदारी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए रेनूकूट जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस UP 70 FT 0785 में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों की सांसें थमने लगीं, लेकिन समय रहते उनकी सतर्कता और समझदारी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के अंदर अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। यात्रियों ने तुरंत चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन आरोप है कि चालक ने करीब एक किलोमीटर तक बस नहीं रोकी।

इस दौरान धुआं बढ़ता गया और यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। हालात बिगड़ने पर जब यात्रियों ने हंगामा किया, तब जाकर बस रोकी गई। बस रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए तेजी से नीचे उतरे। इसी बीच चालक मौके से फरार हो गया, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश फैल गया। हालांकि, बस में मौजूद परिचालक वंदना ने संयम दिखाते हुए सभी यात्रियों का किराया वापस कर दिया, जिससे स्थिति कुछ हद तक शांत हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।