-
☰
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्नउत्तर प्रदेश: सहारनपुर विवेक शर्मा व पंकज शर्मा निवासी भरत विहार गली नम्बर दो निकट मां काली महाभैरवनाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर मल्हीपुर रोड सहारनपुर ने एक वार्तालाप में बताया कि हमारे पिता श्री विनोद शर्मा जी (अंबोली वालों) का स्वर्गवास 15 अप्रैल दिन बुधवार को लम्बी बीमारी के कारण हो गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्नउत्तर प्रदेश: सहारनपुर विवेक शर्मा व पंकज शर्मा निवासी भरत विहार गली नम्बर दो निकट मां काली महाभैरवनाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर मल्हीपुर रोड सहारनपुर ने एक वार्तालाप में बताया कि हमारे पिता श्री विनोद शर्मा जी (अंबोली वालों) का स्वर्गवास 15 अप्रैल दिन बुधवार को लम्बी बीमारी के कारण हो गया था। जिनकी रस्म पगड़ी एंव श्रद्धांजलि सभा दिनांक 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को रस्मों रिवाज व संस्कारों सहित उपरोक्त मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसमें पंडित संदीप कुमार शर्मा व पंडित प्रवीण वशिष्ठ जी आदि पांच आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन-यज्ञ कर श्रद्धांजलि सभा एंव रस्म पगड़ी का धार्मिकतानुसार समापन कराया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मृतक श्री विनोद शर्मा के बड़े बेटे विवेक शर्मा को परिवारिक जिम्मेदारियों की पगड़ी बांधी गई, उन्होंने अपनापन व बडों के सम्मान को कायम रखते अपने ताऊ जी श्री महावीर शर्मा को सभा के सम्मुख पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्री विनोद शर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एंव शोकाकुल परिवार के उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित शुभ कामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, परमिल शर्मा, अमित कुमार शर्मा, नमन शर्मा, अमन शर्मा, शौर्य शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रपाल कश्यप,रमेश चंद्र कश्यप, सलिल शर्मा, राजकुमार शर्मा, संदीप जैन, लाखन सिंह सैनी,राकेश कुमार शर्मा, अश्नि शर्मा, कालूराम शर्मा, राहुल पुंडीर,संजय गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजस्थान: कांग्रेस का प्रदर्शन, नितिन नबीन के बयान पर लोगो ने किया पुतला दहन
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान हुआ शुरू, मोबाइल वैन से योजनाओं का होगा प्रचार
उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर ठगी का जाल, कंपनियों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: राजापुर नौगावा में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: ताई कमांडो चैंपियनशिप में अमायरा को गोल्ड, रूपांश ने जीता ब्रॉन्ज