-
☰
उत्तर प्रदेश: युवक की बेरहमी से हुई हत्या, कर्णावती नदी में मिला शव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के गैपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के गैपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राहुल पुत्र ललित (उम्र 20 वर्ष), निवासी कठवैया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राहुल 25 तारीख से लापता था, जिसके बाद उसके पिता ने गैपुरा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की पहले बेरहमी से हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया। हैरानी की बात यह है कि शव को पानी में डुबोकर छिपाने के लिए करीब 50 किलो का भारी पत्थर बांधा गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
राजस्थान: कांग्रेस का प्रदर्शन, नितिन नबीन के बयान पर लोगो ने किया पुतला दहन
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान हुआ शुरू, मोबाइल वैन से योजनाओं का होगा प्रचार
उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर ठगी का जाल, कंपनियों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: राजापुर नौगावा में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: ताई कमांडो चैंपियनशिप में अमायरा को गोल्ड, रूपांश ने जीता ब्रॉन्ज
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्न