Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, समानता का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 14/04/2026 01:24:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 14/04/2026 01:24:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद भवन में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद भवन में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाया गया मार्ग हमें एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।