Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/10/2026 12:52:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:52:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर करनाल में दर्ज युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। इस संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार, आईपीएस ने बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को राजकुमार पुत्र प्रेमचंद सैनी निवासी लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 23 अक्टूबर 2026 की शाम को उनके बेटे अमन को उसका दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ करनाल लेकर आया था। इस दौरान अमन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को थाना शहर करनाल में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार मामले की जांच सीआईए-3 करनाल और पुलिस चौकी सदर बाजार को सौंपी गई। इसके बाद सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में तथा सदर बाजार चौकी प्रभारी सहायक उप 

निरीक्षक सतीश कुमार की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को आरोपी जतिन पुत्र मुन्ना निवासी मंगल कॉलोनी, ढेहा बस्ती, करनाल को रामलीला ग्राउंड, करनाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस द्वारा नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड, करनाल के समक्ष पेश किया गया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी जतिन को आगामी दिन माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे गहनता से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। करनाल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और आपसी झगड़ों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करें। छोटी-सी कहासुनी या विवाद को हिंसक रूप देने से बचें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा युवाओं एवं उनके अभिभावकों से भी अपील की गई कि युवाओं को हिंसा और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का पालन करें और पुलिस का सहयोग लें। करनाल पुलिस अधिकारीगण का कहना है कि आमजन के सहयोग से ही जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News