Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार, दूसरा फरार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 23/03/2026 04:31:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 23/03/2026 04:31:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण हेतु बलवा, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण हेतु बलवा, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22/23.03.2026 की रात्रि को उ0नि0 श्री विकास चारण मय पुलिस फोर्स के शकलापुरी रोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी सामने से एक मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार आते दिखाई दिये पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने के लिए इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस फायरिंग करते हुये आगे निकलकर कच्चे रास्ते की तरफ मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, बदमाशों की मोटरसाईकिल कच्चे रास्ते पर हडबडाहट में फिसलकर गिर गई। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से दूसरा फायर किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों पर आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान सागर पुत्र मीशूराम निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी मौहल्ला मूंगागढ थाना मण्डी जनपद सहारनपुर* के रुप में हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अन्य दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार कांबिग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Featured News