-
☰
उत्तर प्रदेश: जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-2 पर गंदगी का अंबार, पेयजल व्यवस्था भी खराब
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जमानिया स्टेशन पर गंदगी का अंबार प्लेटफार्म नंबर-2 पर कूड़ा, पीने को शुद्ध जल की भी व्यवस्था नहीं जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जमानिया स्टेशन पर गंदगी का अंबारः प्लेटफार्म नंबर-2 पर कूड़ा, पीने को शुद्ध जल की भी व्यवस्था नहीं जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्लेटफार्म पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला है। वहीं पेयजल बेसिन के आसपास भी काफी गंदगी जमा है। हैरानी की बात यह है कि इस ओर स्टेशन प्रबंधन या जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। प्लेटफार्म पर कई स्थानों पर पेयजल की टोंटियां नदारद हैं, जिससे गर्मी के दिनों में यात्रियों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों रमेश, मनोज, शशिकांत और अनिकेत कुमार ने बताया कि जमानिया रेलवे स्टेशन और स्टैंड परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है।यात्रियों के अनुसार, पेयजल व्यवस्था लगभग ध्वस्त हो चुकी है। बेसिन लगे हैं लेकिन उनमें नल तक नहीं हैं, जिससे यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।जब इस संबंध में सफाई सुपरवाइजर वसीम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टेशन पर तीन सफाईकर्मी तैनात हैं और नियमित सफाई की जा रही है। हालांकि, प्लेटफार्म पर फैली गंदगी को देखकर सवाल उठ रहा है कि सफाई वास्तव में धरातल पर हो रही है या सिर्फ कागजों में सीमित है।स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त करने और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव का 23–25 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: सीईओ की समय-सीमा बैठक में शिशु संरक्षण माह और कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने विजय कॉलोनी–भरत विहार में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया शुरू
उत्तर प्रदेश: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती भदोही में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई ग
उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना
बिहार: लखनपुर पंचायत मुखिया श्वेता रॉय ने रमजान में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित