Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 15/04/2026 03:22:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 15/04/2026 03:22:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

14 अप्रैल 2026 को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि सुभाष नगर स्थित जेल के पीछे जंगल में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल को डहर्रा रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र कुमार उर्फ बऊवा (निवासी डहर्रा) और सुमित सिंह (निवासी मवई खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पूछताछ में मुख्य आरोपी सुमित सिंह ने बताया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने और पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।

ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, तीन मोबाइल फोन (जिसमें मृतका का फोन भी शामिल), हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, दो तमंचे (315 बोर व 12 बोर) कारतूस समेत और नगद धनराशि बरामद की है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।