Contact for Advertisement 9919916171


Maharashtra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिक की कुंए में मिली लाश, पुलिस की  जांच जारी 

- Photo by : social media

महाराष्ट्र,शिखा पांडेय   Published by: , Date: 06/04/2026 04:55:15 pm Share:
  • महाराष्ट्र,शिखा पांडेय
  • Published by: ,
  • Date:
  • 06/04/2026 04:55:15 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र:  बीड ज़िले से एक दिल- दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है,  जहां पिछले तीन दिन से लापता 17 वर्षीय एक शादी-शुदा  लड़की की लाश एक कुएं से मिली है।

विस्तार

महाराष्ट्र:  बीड ज़िले से एक दिल- दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है,  जहां पिछले तीन दिन से लापता 17 वर्षीय एक शादी-शुदा  लड़की की लाश एक कुएं से मिली है। लड़की के महज़ 16 वर्ष की आयु में शादी कर दी गई थी, लड़की की हत्या के आरोपी को ढूढ़ने के साथ लड़की के माता-पिता और ससुरालवालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। आइये बताते है की पूरा मामला क्या है। एक 17 वर्षीय लड़की जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद नाबालिक लड़की 6 महीने अपने ससुराल में रही, फिर मायके लौट आई। लड़की का शव संदिग्ध हालत में धारूर तहसील के एक सुनसान कुँए के अंदर मिला। पुलिस के अनुसार लड़की का एक साल पहले ही वडवणी तहसील के रहने वाले किसी व्यक्ति से विवाह हुआ था।

लड़की की शादी महज़ 16 वर्ष की आयु में कर दी गई थी, जो कि कानूनन अपराध है। सूत्रों के मुताबिक नाबालिक शुरू के 6 महीने तो आपने ससुराल में रहे लेकिन उसके बाद वह कासारी स्थित अपने मायके लौट आई थी। लेकिन नाबालिक तीन दिन पहले अचानक कही गायब हो गई, जिसके बाद उसके पिता ने धारूर पुलिस स्टेशन में नाबालिक के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिक की खोज़ शुरू कर दी। खोज के दौरान लड़की का शव कुंए में मिला। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यदि जांच में उसकी शादी की पुष्टि होती है, तो लड़की के माता-पिता और ससुराल पक्ष, दोनों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।लड़की के मायके में लंबे समय तक रहने और उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की हत्या और आत्म- हत्या दोनों तरह से जांच कर रही है। नाबालिक के शव को विस्तृत फोरेंसिक विश्लेषण के लिए अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं रुग्णालय भिजवाया गया है।