-
☰
उत्तर प्रदेश: पुवायाँ पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर पुवायाँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर अपराधी संदीप शुक्ला अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर पुवायाँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर अपराधी संदीप शुक्ला अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार। शाहजहाँपुर जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुवायाँ पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 की शाम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुरैना के श्मशान घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और बांस के झुरमुट के पास से आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप शुक्ला (उम्र 25 वर्ष), पुत्र सत्य प्रकाश शुक्ला, निवासी ग्राम कटका, थाना पुवायाँ के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से
अभियुक्त का विवरण और बरामदगी
अदद अवैध तमंचा (12 बोर), 02 अदद जिंदा कारतूस आरोपी शस्त्र से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप शुक्ला एक शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। ताजा गिरफ्तारी सहित उस पर कुल 5 मुकदमे दर्ज पाए गए है।
छत्तीसगढ़: ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
हरियाणा: ‘समता मैराथन’ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: मड़ावरा तहसील में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैलियां, ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश