Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस चौकी पर जनसुनवाई, चौकी प्रभारी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 28/03/2026 12:17:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 28/03/2026 12:17:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गैपुरा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गैपुरा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। चौकी प्रभारी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों में विश्वास बढ़े और छोटी-बड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।