Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गैस कालाबाजारी पर छापेमारी, 21 सिलेंडर जब्त व FIR दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 20/03/2026 01:04:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 20/03/2026 01:04:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और रिफिलिंग रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और रिफिलिंग रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले भर में अलग-अलग टीमों ने छापामारी कर कुल 21 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बाद गैस की कालाबाजारी और रिफिलिंग की आशंका को देखते हुए की गई है। गुरुवार को तहसील कलान, सदर और नगर निगम क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षकों के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

तहसील तिलहर क्षेत्र के कटरा नगर में पूर्ति निरीक्षक ने फैमिली ढाबा एंड गुप्ता होटल से 14.2 किलोग्राम के दो भरे घरेलू गैस सिलेंडर और भारत ढाबा से एक भरा घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया। इन सिलेंडरों को मैसर्स सावित्री इंडेन गैस एजेंसी, मीरानपुर कटरा की अभिरक्षा में दिया गया है। इसी प्रकार, तहसील पुवायां क्षेत्र के नगर खुटार में अमन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और घर से 14.2 किलोग्राम के 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इन्हें मैसर्स शिव एचपी गैस एजेंसी खुटार को सौंपा गया। अमन पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नगर खुटार के खिलाफ घरेलू गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना खुटार में मुकदमा दर्ज कराया गया है।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि, समस्त प्रतिष्ठानों और आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति और प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू एल.पी.जी. का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।