Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/03/2026 06:01:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/03/2026 06:01:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर 23 मार्च 2026- अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद मीरजापुर के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर पर समीक्षा की गयी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर 23 मार्च 2026- अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद मीरजापुर के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर पर समीक्षा की गयी। जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्राप्त समस्त फार्म-6, 7 एवं 8 का दिनांक 27 मार्च, 2026 से पहले निस्तारण कर लिया जाये, ताकि उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदेय स्थल जहां पर अधिक संख्या में फार्म-6, 7 एवं 8 प्राप्त हुये हैं, का पुनः सत्यापन करा लिया जाये। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये जनपद में कुल 123321 आवेदन अब तक प्राप्त हुये हैं। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा सहित सभी तहसीलदार व खण्ड अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धिज अधिकारी उपस्थित रहें।