Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कानून व्यवस्था एंव आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल गस्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/09/2026 11:21:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:21:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर (जुमे) की नमाज़ एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय श्री अभिनंदन सिंह द्वारा अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ पुलिस बल, पीएसी एवं अर्धसैनिक बल के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर (जुमे) की नमाज़ एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय श्री अभिनंदन सिंह द्वारा अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ पुलिस बल, पीएसी एवं अर्धसैनिक बल के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक चेकिंग की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन सिंह द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने हेतु जागरूक किया गया। आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। सहारनपुर पुलिस द्वारा जुमे की नमाज़ एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद पंचायत भर में निरंतर पैदल गश्त, फ्लैग मार्च, वाहन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस, PAC एवं अर्धसैनिक बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद हैं।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News