Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन, 30 पुलिसकर्मी बने ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/10/2026 12:46:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:46:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह सितंबर के सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में एसपी सिटी दीपक कुमार, एसपी देहात अभय सिंह स

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह सितंबर के सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में एसपी सिटी दीपक कुमार, एसपी देहात अभय सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सैनिक सम्मेलन के दौरान कप्तान ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए विभिन्न थानों, कार्यालयों और शाखाओं से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जवानों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया।
​माह सितंबर के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए गंभीर अपराधों के खुलासे, अपराधियों की धरपकड़ और अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 पुलिसकर्मियों (जिनमें 2 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं) को 'मैन/वूमेन ऑफ द मंथ' के खिताब से नवाजा गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

​जवानों को संबोधित करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि, "पुलिस धरातल पर काम करती है, इसलिए हमारे पास खुद को साबित करने के लिए हर रोज कई मौके होते हैं। कोशिश कीजिए कि आप अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी एक उदाहरण बनें। पूरी लगन के साथ समाज को अपराध मुक्त बनाने, नशा तस्करी रोकने और आमजन के बीच पुलिस का भरोसा बढ़ाने के लिए काम करते रहें।" चयनित 'मैन/वूमेन ऑफ द मंथ' कर्मियों में  कोतवाली नगर: कांस्टेबल राकेश ​कोतवाली कनखल: कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, कांस्टेबल दिग्पाल भंडारी कोतवाली श्यामपुर: हेड कांस्टेबल मनोज रतूड़ी कोतवाली ज्वालापुर: उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान ​कोतवाली रानीपुर: कांस्टेबल अमन तोमर
​कोतवाली सिड़कुल: उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल दीपक दानू कोतवाली बहादराबाद: उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल बलवन्त सिंह कोतवाली रुड़की: हेड कांस्टेबल गजपाल, कांस्टेबल  हरि सिंह सीआईयू (हरिद्वार व रुड़की): कांस्टेबल वसीम अकरम, हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी (इसके अलावा यातायात, फायर स्टेशन, अभियोजन, पुलिस लाइन, अभिसूचना इकाई और गौवंश संरक्षण स्क्वाड आदि से कुल 30 पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए)।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News