Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की करी मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 23/03/2026 04:59:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 23/03/2026 04:59:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता जी के नेतृत्व में नोएडा डीसीपी साद मियाँ ख़ान जी से उनके कार्यालय सेक्टर-6 में मिला,मुलाक़ात के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के उपर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कानूनी कार्यवाही करने की माँग करते हुए कहा कुछ उपद्रवियों जिनके नाम १-अभिषेक पंडित,२-अंकुश तोमर,द्वारा अभद्र टिप्पणी एव अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता जी के नेतृत्व में नोएडा डीसीपी साद मियाँ ख़ान जी से उनके कार्यालय सेक्टर-6 में मिला,मुलाक़ात के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के उपर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कानूनी कार्यवाही करने की माँग करते हुए कहा कुछ उपद्रवियों जिनके नाम १-अभिषेक पंडित,२-अंकुश तोमर,द्वारा अभद्र टिप्पणी एव अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जिसके ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी नोएडा के कार्यकर्ताओं में काफ़ी रोष व्याप्त है अथा उक्त उपद्रवियों पर तत्काल क़ानूननी कार्यवाही करें,अन्यथा समाजवादी पार्टी नोएडा संगठन के लोग धरना प्रदर्शन/आन्दोलन करने के लिये बाध्य होंगे। हम संविधान/क़ानून के मानने वाले लोग है। डीसीपी महोदय जी ने उपद्रवियों के खिलाप क़ानूननी कारवहाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता,प्रदेश सचिव चो जयकरण सिंह,सुनील चौधरी,महासचिव विकास यादव,विधानसभा अध्यक्ष ठा० बबलू चौहान,रामवीर यादव,हरपाल सिंह,किरपासंकर यादव,देवेंद्र खारी ,संजय यादव,सालनी खारी,राम सहेली ,रेणुका मेथी,विमला देवी,मनोवर ख़ान,गौरव यादव,सेखर यादव,नकुल चौहान,मनजीत यादव। 


Featured News