-
☰
उत्तर प्रदेश: खेल अकादमी में संकल्प अभियान हुआ शुरू, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद क्षेत्र के तिग्गीपुर बाईपास रोड स्थित भगत सिंह खेल अकादमी में खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद क्षेत्र के तिग्गीपुर बाईपास रोड स्थित भगत सिंह खेल अकादमी में खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में तथा अभिनव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह खेल अकादमी के अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेलों के महत्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में अनुशासन, देशभक्ति और स्वाभिमान का विकास होता है। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त हो रही पारंपरिक खेल विधाओं जैसे कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि को पुनर्जीवित कर युवाओं को खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मंच देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकारी स्तर पर खेलों को लेकर जमीनी स्तर पर गंभीरता से कार्य किया जाए तो देश ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक पदक जीत सकता है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक गांव में सुरक्षित खेल मैदान और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम स्थापित किए जाएं। कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में गाजीपुर, मऊ, अमेठी और झांसी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि भगत सिंह खेल अकादमी पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से समर कैंप का आयोजन कर रही है, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर चन्द्रदेव यादव, उमेश यादव, अरविंद यादव, संतोष, हंशराज यादव, दीपचंद यादव, रामप्रवेश, मिथिलेश, आर्यन सहित कई खेल प्रेमी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न