-
☰
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर शामली पुलिस हुई अलर्ट, बाजारों में हुई पैदल गश्त और सघन चेकिंग
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शामली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में जिले के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की पैदल गश्त और चेकिंग से बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। शामली पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सभी त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन