-
☰
उत्तर प्रदेश: न्यू गोपाल नगर में 42 लाख की लागत से बनी चार सड़कों का हुआ शिलान्यास
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वार्ड-19 न्यू गोपाल नगर में बुधवार, 19 अगस्त को मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत करीब 42 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि नगर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। न्यू गोपाल नगर में चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम के समन्वय से सहारनपुर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्यों को गति मिल रही है। न्यू गोपाल नगर में चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद चोजड़, नरेश धीमान, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु, पार्षद राहुल झाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, अमित मित्तल, सागर वर्मा, अनीश मिग्लानी, सेक्टर संयोजक गगन, सुमित अरोड़ा, सागर राणा, नीरज गुप्ता, सतीश गिरधर, राजेंद्र चौधरी, सिमरन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन