Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सोरखी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी का पूरा सामान हुआ बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 20/08/2026 10:06:45 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 20/08/2026 10:06:45 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हांसी बास थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में प्लॉट की बैठक का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले को पुलिस चौकी सोरखी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को गांव गढ़ी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके प्लॉट की बैठक का ताला तोड़कर इन्वर्टर, पानी की मोटर, ड्रिल मशीन और तार का बंडल चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने अहम सुराग जुटाते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र राज कुमार, निवासी जगदीश कॉलोनी, हाल राम सिंह कॉलोनी हांसी और चांद पुत्र अनिल, निवासी राम सिंह कॉलोनी हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया इन्वर्टर, पानी की मोटर, ड्रिल मशीन और तार का बंडल बरामद किया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। शिकायतकर्ता ने बरामद सामान की पहचान कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।


Featured News