Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: कुत्तों की नसबंदी पर 40 लाख खर्च, फिर भी नहीं थमा आतंक, डॉग का मुखौटा पहन जनसुनवाई में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 19/08/2026 05:01:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 19/08/2026 05:01:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नगर निगम द्वारा शहर में डॉग की नसबंदी के लिए 40 लाख रूपये खर्च किये गये. नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने इसकी शिकायत को लेकर जन सुनवाई में डॉग को लेकर पहुंचे. आखिर डॉग तो असली नहीं था लेकिन सांकेतिक बनी व्यक्ति ने डॉग का मुखौटा पहना हुआ था, जिसको सुनवाई ने जाने से पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगर निगम द्वारा शहर में डॉग की नसबंदी के लिए 40 लाख रूपये खर्च किये गये. नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने इसकी शिकायत को लेकर जन सुनवाई में डॉग को लेकर पहुंचे. आखिर डॉग तो असली नहीं था लेकिन सांकेतिक बनी व्यक्ति ने डॉग का मुखौटा पहना हुआ था, जिसको सुनवाई ने जाने से पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तीखी बहस के बीच आखिरकार अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने शिकायत सुनी. असल पूरा मामला खंडवा नगर निगम में आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके नियंत्रण को लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि, पिछले चार वर्षों में आवरों कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद संख्या में कमी नहीं आई है।

 

खंडवा नगर निगम में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले चार वर्षों में करीब 13,225 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। इससे शहर के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। नसबंदी कार्य में खर्च हुई राशि की वित्तीय एवं तकनीकी जांच कराने, संबंधित टेंडर की पूरी प्रक्रिया, कंपनी की पात्रता, दस्तावेज की जांच की जाए। साथ ही नसबंदी किए गए कुत्तों की वास्तविक संख्या, उनकी पहचान, भुगतान और कार्य की गुणवत्ता का मौके पर भौतिक सत्यापन भी होना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी अपात्र कंपनी को नियमों के विरुद्ध टेंडर दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने कहा कि, जो शिकायत मिली है उसकी जांच कराएंगे। अगर कोई दोषी होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।


Featured News