Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शिव महापुराण कथा की धूम, रोज उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gopal Dubey , Date: 10/08/2026 11:22:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gopal Dubey ,
  • Date:
  • 10/08/2026 11:22:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुगलसराय में 2 अगस्त से गूंज रही शिव महापुराण की अमृत वर्षा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़मुगलसराय (चन्दौली)। सावन के पावन महीने में क्षेत्र के बहादुरपुर, पड़ाव स्थित 'माँ कामाख्या निवास' (शेखर जायसवाल आवास) पर भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुगलसराय में 2 अगस्त से गूंज रही शिव महापुराण की अमृत वर्षा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़मुगलसराय (चन्दौली)। सावन के पावन महीने में क्षेत्र के बहादुरपुर, पड़ाव स्थित 'माँ कामाख्या निवास' (शेखर जायसवाल आवास) पर भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शिव महिमा का रसपान करने पहुंच रहे हैं। कथा के मुख्य व्यासपीठ पर विराजमान प्रख्यात कथा वाचक श्री श्री अखिला नन्द जी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव पुराण के गूढ़ रहस्यों और भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप से अवगत करा रहे हैं।

 

महाराज जी ने कथा के दौरान कहा कि शिव महापुराण का श्रवण करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलने वाली इस कथा में पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहता है।इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजक शेखर जायसवाल (पूर्व कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला - चन्दौली) और पड़ाव ट्रक एण्ड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता (गुड्डू) सहित स्थानीय गणमान्य लोग व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के अंतिम दिन, यानी 10 अगस्त को शाम 5 बजे से एक विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु की इच्छा और भक्तों के आगमन तक अनवरत जारी रहेगा। आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस महाप्रसाद और कथा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है। न्यूज गोपाल दुबे वाराणसी। 


Featured News