Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, प्रमुख शिव मंदिरों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/08/2026 12:32:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/08/2026 12:32:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पावन श्रावण मास में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री व्योम बिंदल द्वारा जनपद सहारनपुर महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पावन श्रावण मास में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री व्योम बिंदल द्वारा जनपद सहारनपुर महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना मंडी क्षेत्रान्तर्गत भूतेश्वर महादेव मंदिर एवं थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बागेश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस बल की चाक-चौबंद ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम दर्शन, सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती, खोया-पाया केन्द्र पर निगरानी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वार्षिकोत्सव शिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हो। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा, सुगमता एंव पूर्ण व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद सुरक्षा के प्रबंधन  हेतू प्रतिबद्ध एंव समर्पण भाव से अहम भूमिका निभा रहा है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री व्योम बिंदल ने मीडिया कर्मियों से रूह ब रूह बातचीत में जानकारी दी।


Featured News