-
☰
उत्तर प्रदेश: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर मे प्रवंधक अभिनव पब्लिक स्कूल अमौडा में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव तथा अरविंद के नेतृत्व में भगत सिंह बलिदान दिवस पर के अवसर पर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि देश के लाखों लाख लोग बलिदान हुए लेकि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर मे प्रवंधक अभिनव पब्लिक स्कूल अमौडा में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव तथा अरविंद के नेतृत्व में भगत सिंह बलिदान दिवस पर के अवसर पर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि देश के लाखों लाख लोग बलिदान हुए लेकिन क्या कारण है कि भगत सिंह का बलिदान को ही याद किया जाता है इस पर चर्चा होनी चाहिए इस अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया दंगल प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया गौरी प्रजापति निजामाबाद तथा अंशिका सोनकर के बीच कुश्ती हुई जिसमें गौरी प्रजापति ने कुश्ती जीता कमललक्ष्मी निजामाबाद और रंजना के बीच कुश्ती हुई जिसमें रंजना ने कुश्ती जीता साहब लाल सेंटरवा और गुड्डू के बीच कुश्ती मुकाबला हुआ। जिसमें साहब लाल कुश्ती जीते दृष्टि यादव तथा काजल के बीच हुआ रूबी और विशाका के बीच कुश्ती हुई अनुष्का और अर्पित के बीच कुश्ती हुई गोल्डन यादव अरया कृष्णा भगत सिंह खेल अकादमी के बीच हुआ अनुराग यादव भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा तथा आयुष तोनीपुर के बीच हुआ इसी तरह लगभग 80 जोड कुश्तियां हुई इस अवसर पर वर्तमान विधायक कमलाकांत राजभर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव रामनयन यादव इन्द्रेश यादव अरविंद यादव मेवालाल यादव चन्द्र देव यादव अशोक यादव गणेश यादव रामफेर यादव रामफल मनीष गुप्ता सोनू नितिन रवि राकेश यादव तथा विद्यालय के समस्त सम्मानित शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में बृजेश एवं गणेश यादव ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर अरविंद यादव ने समस्त आगन्तुक जन का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया
हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश