-
☰
उत्तर प्रदेश: छात्र की पिटाई पर हुआ बवाल, सड़क जाम कर छात्रों ने किया विरोध
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वरूपरानी नेहरू एसआरएन अस्पताल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र और हालैंड हॉल छात्रावास के एक निवासी के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के विरोध में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वरूपरानी नेहरू एसआरएन अस्पताल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र और हालैंड हॉल छात्रावास के एक निवासी के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के विरोध में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में छात्र केपीयूसी के बाहर एकत्र हुए और सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को एसआरएन अस्पताल की ओर बढ़ने से रोक दिया। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे। जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष का छात्र आर्यन अपने एक साथी के सिर में लगी चोट के टांके कटवाने के लिए अस्पताल गया था। आरोप है कि वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। वहीं, छात्रों का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद न तो घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया।
राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार