Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बरगी डैम हादसा, क्रूज पलटने से 9 की मौत, कई लापता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 02/05/2026 10:40:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 02/05/2026 10:40:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जबलपुर के बरगी डैम में कल शाम एक अत्यंत दुखद घटना घटी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जबलपुर के बरगी डैम में कल शाम एक अत्यंत दुखद घटना घटी। पर्यटन विभाग का एक क्रूज तेज़ आंधी और ऊंची लहरों के कारण बीच नर्मदा में पलट गया। इस हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं, 24 लोगों को बचाया गया है, जबकि 9 लोग अब भी लापता हैं।

इस त्रासदी की सबसे हृदय विदारक तस्वीर तब दिखी जब बचाव दल ने एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव को निकाला। मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को कलेजे से लगाए रखा था। दिल्ली से आए एक परिवार के पिता और बेटी तो सुरक्षित हैं, लेकिन मां-बेटा इस हादसे का शिकार हो गए। ममता की यह आखिरी मिसाल और यह हादसा हमें जीवन की अनिश्चितता की याद दिलाता है। हम लापता लोगों की कुशलता की प्रार्थना करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करे।
 


Featured News