Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 11 स्थानों पर लगेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, महापौर अजय कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/10/2026 10:15:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:15:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर ने जल संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार की ‘सैलो एक्वीफर मैनेजमेंट’ योजना के तहत महानगर में 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शुरुआत की गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर ने जल संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार की ‘सैलो एक्वीफर मैनेजमेंट’ योजना के तहत महानगर में 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शुरुआत की गई है। गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने रिबन काटकर और नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के लिए पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट, देहरादून की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर निगम के महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत चार चरणों में 50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को बेहतर बनाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके लिए पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि महानगर में जिन 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, उनमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी, एमआरएफ सेंटर के निकट ज्ञान विहार कॉलोनी, मातागढ़ स्थित जलकल विभाग परिसर, कोलागढ़ तालाब, हलालपुर तालाब, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोगा महाड़ी परिसर, जिला अस्पताल और इस्लामिया डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार नए प्रयास कर रहा है। जिन तालाबों और पोखरों की स्थिति खराब हो गई थी, उनके पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महानगर में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, लीकेज रोकने और पानी की बर्बादी कम करने के लिए स्काडा (SCADA) मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की गई है।

महापौर ने कहा कि जल संचयन और संरक्षण के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इन योजनाओं से वर्षा जल को संरक्षित करने और भविष्य में पानी की उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ और क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र कोहली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: 25 अक्टूबर को भिलाला सर्व समाज की वार्षिक सभा, 19 जिलों के 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: नेमना गांव में चोरी की घटनाओं से किसान परेशान, सिंचाई मोटर और ट्रैक्टर बैटरी पर चोरों का निशाना

छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, युवाओं को कर रहे जागरूक

उत्तर प्रदेश: बर्फी में ब्लेड मिलने के आरोप से मिठाई की दुकान पर हंगामा, जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई सूचना


Featured News