Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/11/2026 02:35:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:35:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार, 1 नवंबर को सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार, 1 नवंबर को सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी दी गई।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अग्निशमन सेवा 101 के माध्यम से जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिलाओं और बालिकाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, साइबर अपराध होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई।

सहारनपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंची रोडवेज बस

उत्तर प्रदेश: दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करना सराहनीय कार्य- उपमुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश: यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध समाज की अहम भूमिका


Featured News