-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता रैली आयोजित की गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ललितपुर मिशन शक्ति विशेष अभियान-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद ललितपुर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ललितपुर मिशन शक्ति विशेष अभियान-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद ललितपुर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री मो. मुस्ताक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। रैली में पुलिस बल, महिला कर्मियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया
हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश
उत्तर प्रदेश: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन