-
☰
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
- Photo by : social media
संक्षेप
असम: मोरीगांव जिले के जागीरोड में असम सरकार के कृषि, सिंचाई और संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका उपस्थित हुए।
विस्तार
असम: मोरीगांव जिले के जागीरोड में असम सरकार के कृषि, सिंचाई और संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका उपस्थित हुए। मंत्री हजारिका ने जागीरोड में उपस्थित होकर कई योजनाओं का उद्घाटन किया। जागीरोड गांव पंचायत द्वारा कार्यान्वित शुद्ध पेयजल, रेलवे फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था और नवनिर्मित एक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया मंत्री पीयूष हजारिका ने। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए जागीरोड पंचायत के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आगामी दिनों में जनता के हित में काम करते रहने का आह्वान मंत्री ने किया। इस कार्यक्रम में जागीरोड के ऐतिहासिक तिवा राज दरबार के अध्यक्ष श्री युत जुरसिंग बरदोलोई और डिमोरिया तिवा कांठिच्योरी च्योमत के अध्यक्ष श्री युत अजित देउरी देव के साथ ही कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही होने वाले नगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनावी लड़ाई बहुत कठिन है। पिछले दो चुनावों में हम हारे हैं৷ लेकिन हम मजबूत रूप में मैदान में उतरेंगे৷ जनता से आह्वान किया है कि नगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अधिक काम करने के लिए हमें अवसर दें৷ दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी दिन-ब-दिन खत्म होती जा रही है৷ अब असम में कांग्रेस करने का माहौल नहीं है৷ पहले ही कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा में शामिल हो चुके हैं, आगामी दिनों में और भी करेंगे৷ मंत्री ने यह भी टिप्पणी की कि जनता कांग्रेस से असंतुष्ट हो गई है।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल