Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मुंदी कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री के आरोप के बाद ठेकेदार को लगी फटकार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 07/09/2026 01:23:08 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:23:08 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: करीब 50 लाख रुपए की लागत से निर्माणधीन मुंदी के संत सिंगाजी महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण का ठेका आरईएस विभाग के द्वारा मुरैना के एक ठेकेदार कोई दिया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: करीब 50 लाख रुपए की लागत से निर्माणधीन मुंदी के संत सिंगाजी महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण का ठेका आरईएस विभाग के द्वारा मुरैना के एक ठेकेदार कोई दिया गया है। लेकिन ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण काम लेट तो हो ही रहा है।वही बाउंड्री वॉल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान उठाने लागे है। महाविद्यालय परिसर की  बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया निर्माण को लेकर के  स्थानीय लोगो के साथ साथ विभागीय स्तर पर भी सवाल उठने लागे है। बताया जाता है कि ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद विभागीय स्तर से भी अधिकारी के द्वारा मौका स्थल पर निरीक्षण किया गया था निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार लगाई थी एवं गुणवत्ताहीन निर्माण को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।अब देखना होगा विभागीय आदेश का ठेकेदार पर किस हद तक प्रभाव पड़ता है और निर्माण कार्य में किस हद तक गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है।


ठेकेदार के द्वारा जो मटेरियल से निर्माण कार्य किया जा रहा है वह गुणवत्ताहीन होने के साथ बाउंड्री वॉल के मजबूती पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।जहां ठेकेदार के द्वारा सरिया लगाने में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है वही बाउंड्री वॉल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का कार्य भी किया जा रहा है। ठेकेदार की मनमानी का आलम तो यह है कि वह अपनी मनमर्जी से सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य कर रहा है। मौका स्थल पर बालू रेत  तो नाम मात्र के लिए है निर्माण तो सिर्फ डस्ट से किया जा रहा है।

इनका कहना है। मैंने मौक़े पर जाकर निरिक्षण किया है। ठेकेदार के द्वारा जिस जगह पर गुणवत्ताहीन काम किया गया था उसे तोड़कर दोबारा निर्माण करने के लिए कहा गया है।कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा लापरवाही करने पर  ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी।


Featured News